SIR क्या है? SIR फॉर्म कैसे भरें, यहां जानिए पूरी जानकारी

 नमस्कार दोस्तों,

जैसा कि आप सभी जानते हैं भारतीय निर्वाचन आयोग (Election commision of india)  के द्वारा पिछले वर्ष जून 2025 में  देश में SIR की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई थी । SIR की प्रक्रिया अलग-अलग फेज में संपन्न कराई जाएगी जिसमें फेज वन में बिहार तथा फेज- 2 में देश के 12 राज्य तथा फेज -3 में देश के 16 राज्यों के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेशों में भी में SIR की प्रक्रिया संपन्न कराई जानी है । 

आज के हमारे इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि SIR की Full Form क्या है, SIR क्या है, SIR क्यों करवाया जाता है, SIR form कैसे भरें । तो चलिए शुरू करते हैं

SIR क्या है 

SIR की फुल फॉर्म ऽpecial Intensive Revision है SIR की प्रक्रिया भारतीय चुनाव आयोग मतदाता सूचियों के सत्यापन तथा रिवीजन एक निश्चित समय अंतराल के बाद देशभर में करवाता है । भारतीय संविधान का आर्टिकल 324 section 21(3) "Representation of the people Act" 1950 भारतीय निर्वाचन आयोग को यह अधिकार देता है कि वह किसी भी authority की परमिशन के बिना भारत के किसी भी राज्य में SIR करवा सकता है । आखिरी बार देश में SIR की प्रक्रिया 2003-04 में सम्पन्न हुई थी ।

SIR क्यों करवाया जाता है

SIR  का मूल उद्देश्य भारत में मतदाता सूचियों की सत्यता का निर्धारण करना है , इस प्रक्रिया में मृतकों को मतदाता सूची से हटाना,मतदाता जो एक जगह से दूसरी जगह Shift हो चुके है उनका आकलन,भारत में असंवैधानिक तरीके से रह रहे वोटरों को मतदाता सूची से हटाना, नये मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ना, duplicate वोटरों को मतदाता सूची से हटाना शामिल हैं ।

SIR Form कैसे भरें 

SIR की प्रक्रिया को संपन्न करने के लिए BLOs घर-घर जाकर SIR Forms वितरित कर रहे हैं । यदि आप इस फॉर्म को खुद से भरना चाहते हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप यह कैसे कर सकते हैं । आप ऑनलाइन भी इस SIR फॉर्म को भर सकते हैं जिसके बारे में आप इस आर्टिकल के अंत में जान सकते हैं

SIR Form का प्रारूप कुछ इस तरीके का है

sir form sample


फॉर्म भरते वक्त आपको इन दो बातों का विशेष ध्यान रखना है -

Case1. यदि आपका नाम 2003 की SIR सूची में है तो आपको शुरुआत में दिए हुए दो कॉलम में से बाए तरफ दिए गए कलम को भरना है, आपको दाहिना कलम नहीं भरना है ।

अब प्रश्न यह होता है कि कैसे पता करें कि मेरा नाम 2003 की  सूची में है या नहीं 

इसके लिए आप इस लिंक पर जाएं Click Here
इस लिंक पर क्लिक करनेके बाद  आपके सामने यह पेज ओपन होगा

sir download


(i) अपना जिला चुने 
(ii) जिले के बाद अपनी विधानसभा चुने 
(iii) पोलिंग स्टेशन का नाम चुने 

NOTE : (वर्तमान में SIR की प्रक्रिया उत्तराखंड में चल रही है तो ऊपर दिए गए लिंक से आप उत्तराखंड की किसी भी विधानसभा के लिए SIR डाउनलोड कर सकते हैं यह लिंक जिस राज्य में SIR की प्रक्रिया होगी उसके अनुसार अपडेट कर दिया जाएगा)

इसके बाद आपको पीडीएफ फाइल मिलेगी उसे डाउनलोड कर ले और पीडीएफ में अपना नाम सर्च करें या खोजें। यदि पीडीएफ फाइल आपके स्मार्टफोन में लोड नहीं हो रही है तो आप लैपटॉप में डेस्कटॉप पर कोशिश कर सकते हैं। 

पीडीएफ डाउनलोड होने के बाद कुछ इस तरीके से आपके सामने 2003 की SIR मतदाताओं की सूची दिखेंगी

sir sample



इस पीडीएफ फाइल में आपके पोलिंग बूथ के सभी वोटरों का नाम शामिल होगा यदि इस पीडीएफ फाइल में आपको आपका नाम मिल जाता है तो आप ऊपर दिए गए दो कॉलम में से इस बाएं वाले कॉलम को भरिए ।


पिछले SIR की मतदाता सूची में मतदाता का विवरण
मतदाता का नाम:   उस लिस्ट में आपका जो नाम है उसे यहां बिल्कुल वैसे ही भरिए।
EPIC नंबर (यदि उपलब्ध हो): यदि उस लिस्ट में आपके नाम के सामने आपका पहचान पत्र संख्या लिखा है तो उसे यहां डाल दीजिए अगर नहीं लिखा तो इसे खाली छोड़ दीजिए।
रिश्तेदार का नाम: उस लिस्ट में आपके रिश्तेदार का नाम आपका नाम के सामने लिखा होगा उसे यहां डालिए।
सम्बन्ध: आपका आपके रिश्तेदार से संबंध भी उस लिस्ट में लिखा होगा उसे यहां भरिए  ।
ज़िला: उस लिस्ट की शुरुआत में आपके जिले का जो भी नाम लिखा है उसे यहां पर डालिए।
राज्य: उस लिस्ट की शुरुआत में आपके राज्य का जो भी नाम लिखा है उसे यहां पर डालिए।
AC का नाम: उस लिस्ट की शुरुआत में आपकी विधानसभा का जो भी नाम लिखा है उसे यहां पर डालिए।
AC संख्या/नाम भाग संख्या क्रम संख्या
उस लिस्ट की शुरुआत में आपकी विधानसभा का जो भी नाम लिखा है उसे यहां पर डालिए। उस लिस्ट की शुरुआत में जो भी भाग संख्या लिखी गई है उसे यहां भरिए उस लिस्ट में जिस भी नंबर पर आपका नाम लिखा हुआ है उसे नंबर को यहां पर डालें 



Case2. यदि आपका नाम 2003 की SIR सूची में नहीं है तो आपको ऊपर शुरुआत में दिए हुए दो कॉलम में से दाहिने वाले कॉलम को भरना है, आपको बाए कॉलम को नहीं भरना है ।

उस दाहिने कलम को भरने के लिए आपको Case1 में बताई हुई प्रक्रिया के अनुसार ही 2003 की SIR सूची को डाउनलोड कर लेना है ।

क्योंकि आपका नाम 2003 कि उस SIR सूची में नहीं है तो आपको अपने संबंधियों जैसे - माता-पिता ,दादा, दादी में से किसी एक का नाम खोजना है । मान लीजिए कि आपको आपके पिताजी का नाम उस सूची में मिल गया है तो आप निम्न प्रकार से इस दाहिने कलम को भर सकते हैं


पिछले SIR में उस रिश्तेदार का विवरण, जिसका नाम पिछले कॉलम में दिया गया है
नाम: उस रिश्तेदार का नाम यहां पर डालिए जिसका नाम आपको 2003 की सूची में मिल गया है नाम बिल्कुल वैसे ही लिखें
EPIC नंबर (यदि उपलब्ध हो): उस सूची में देखें यदि उस रिश्तेदार के नाम के आगे पहचान पत्र संख्या लिखा हुआ है तो उसे यहां पर लिख दें अन्यथा खाली छोड़ दें
रिश्तेदार का नाम: अपने जिस रिश्तेदार का नाम आपको 2003 की सूची में मिला है उसके नाम के आगे उसी सूची में उसके संबंधी का नाम भी लिखा होगा जिसे यहां पर लिखें 
सम्बन्ध: अपने जिस रिश्तेदार का नाम आपको 2003 की सूची में मिला है उसके सामने उसके रिश्तेदार का नाम लिखा हुआ होगा साथ ही संबंध भी लिखा होगा उसे यहां पर लिखें
ज़िला: 2003 की सूची में जिले का नाम जो भी लिखा हुआ है उसे यहां पर लिखें
राज्य: 2003 की सूची में राज्य का नाम जो भी लिखा है उसे यहां पर लिखें
AC का नाम:उस सूची की शुरुआत में आपकी विधानसभा का जो भी नाम लिखा है उसे यहां पर डालिए।
AC संख्या/नाम भाग संख्या क्रम संख्या
 उस लिस्ट की शुरुआत में आपकी विधानसभा का जो भी नाम लिखा है उसे यहां पर डालिए।  उस लिस्ट की शुरुआत में जो भी भाग संख्या लिखी गई है उसे यहां भरिए  उस लिस्ट में आपके रिश्तेदार का नाम जिस भी नंबर पर लिखा हुआ है उस नंबर को यहां पर लिखें

ऊपर दिए हुए कॉलम में से किसी एक को भरने के बाद आपको यह आखिरी कॉलम कुछ इस प्रकार भरना है-

जन्म तिथि (DD/MM/YYYY)
(यहां पर अपनी खुद की जन्म तिथि लिखिए )

आधार संख्या (वैकल्पिक) यदि आप अपना आधार कार्ड नंबर देना चाहते हैं तो यहां पर लिखिए अन्यथा खाली छोड़ दे
मोबाइल नंबर यहां पर अपना मोबाइल नंबर लिखे
पिता/अभिभावक का नाम अपने पिताजी का नाम यहां पर लिखें
पिता/अभिभावक का EPIC नंबर (यदि उपलब्ध हो) यदि पिताजी की पहचान पत्र संख्या उपलब्ध है तो उसे यहां पर दर्ज करें अन्यथा छोड़ दें
माता का नाम अपनी माता का नाम यहां पर लिखें
माता का EPIC नंबर (यदि उपलब्ध हो) यदि माता की पहचान पत्र संख्या उपलब्ध है तो उसे यहां दर्ज करें अन्यथा छोड़ दें
पति या पत्नी का नाम (यदि लागू हो) यदि आप शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी का नाम यहां पर लिखें अन्यथा खाली छोड़ दे
पति/पत्नी का EPIC नंबर (यदि उपलब्ध हो) अपने जीवनसाथी का / की पहचान पत्र संख्या यहां पर लिखा अन्यथा छोड़ दें

तो इस प्रकार आप बड़ी ही आसानी से SIR फॉर्म भर सकते हैं यदि आपको फिर भी किसी भी प्रकार की दिक्कत आ रही है तो आप अपने BLO से संपर्क कर सकते हैं जिसका नंबर आपको SIR form के शुरुआत में ही लिखा हुआ मिलेगा ।


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने